हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ मगरधा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बीएलओ से चर्चा कर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सूची में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत व स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम काटने के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम गुठानिया, मगरधा व बालागांव आदि ग्रामों का दौरा कर मतदान केन्द्र देखे। उन्होने उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिये कि सूची में जोड़े गये मतदाताओं और सूची से हटाये गये मतदाताओं की जानकारी पोर्टल पर आज ही अपडेट करें। उन्होने सेक्टर ऑफिसर से मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिए की कोई भी मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज न रहे यह सुनिश्चित किया जाए कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम गुठानिया और बाला गांव में जनसँख्या के अनुपात में मतदाता संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। कलेक्टर श्री गर्ग ने दिव्यांग मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिये विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने ग्राम बाला गांव के मतदान केंद्र में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप बनवाने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने इस दौरान उपस्थित थाना प्रभारी से गांव में गत वर्षों में दर्ज हुए अपराधों की जानकारी ली।
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज
हरदा जिले की खास खबरे
विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा
भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
