हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कलेक्टर को पत्र लिखा है जिसमे कहा गया है कि भाजपा का छात्र राजनीतिक संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद दिनांक 23 जनवरी 2023 को छात्र सम्मेलन के नाम से एक राजनीतिक कार्यक्रम करने जा रहा हैं जिसमे भीड़ जुटाने हेतु विघालय के नाबालिक छात्र छात्राओ को कार्यक्रम मे सम्मिलित करने हेतु जिले के विभिन्न स्कूलो के संचालक एवं प्राचार्यों पर भीड़ के रूप मे बच्चों को भेजने हेतु दबाव बनाया जा रहा हैं।
जोकि उचित नहीं हैं संगठन में छात्र छात्राओ पर राजनीतिक कार्यक्रमों मे जाने हेतु दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। विघार्थी विघालय मे विघा ग्रहण करने जाते हैं न की राजनीतिक कार्यक्रमों मे भीड़ बड़ाने श्री पटेल ने प्रशासन से उचित दिशा निर्देश देने की अपील करते हुए कहा की इस प्रकार से राजनीतिक कार्यक्रमों मे नाबालिक छात्र छात्राओ को जाने से रोकने के आदेश जारी करें। इस दौरान अन्य कॉंग्रेसजन मौजूद रहे ।
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |