jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

Harda news: किशोर दा के गीतों को गाकर मनाया जन्मदिन, नवोदित गायकों का हुआ सम्मान

हरदा । महान् पार्श्वगायक किशोर कुमार के गीत वर्षो बाद भी हमारे मन को प्रफुल्लित कर देते है, किशोर दा की मखमली आवाज आज भी ताजगी और उर्जा प्रदान करती है । यह बात बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने नगर में आयोजित एक शाम किशोर के नाम कार्यक्रम के अवसर पर कही उन्होने कहा कि नवोदित कलाकारों को प्रतियोगिता के माध्यम किशोर सम्मान ट्रॉफी प्रदान किया गया है जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ है । आयोजक समूह की सुमन राठी ने बताया कि शब्द सारांश, एवं स्वर तरंग म्यूजिकल ग्रुप हरदा के बैनर तले गायक कलाकार सुदीप मिश्रा और राम नेमा की टीम द्वारा आयोजित किशोर सम्मान ट्रॉफी अंतर्गत क्षेत्र के एक दर्जन बाल, युवा और वरिष्ठ गायको का सम्मानित किया गया है ।

प्रतिभागियो एवं गायक सुदीप मिश्रा के द्वारा किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुती दी गई ।

श्रमिक जगदीश गायकवाड़ के गाये गीत ‘ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना‘ ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी वहीं ग्राम मोहनपुर से आई रेशमा मालवीय के गीत को भी पसंद किया गया । बाल कलाकारों में आर्यन नेमा ने ‘नीले नीले अंबर पर चांद जब आए‘ और सम्राट तिवारी के ‘मेरे सपनो की रानी कब आएगी तू‘ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम में आए श्रोताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता भी रखी गए थी, अंताक्षरी, मुखड़ा अंतरा और धुन पहचानो के माध्यम से श्रोताओं को पुरूस्कृत किया गया

- Install Android App -

प्रतियोगिता के निर्णायक रहे दिलीप मिश्रा, जय पुजारी एवं विक्रांत अग्रवाल को मंच से सम्मानित किया गया वहीं सभी श्रेणियों के विजेताओं को नगर की व्यावसायिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुरूस्कृत किया गया । कार्यक्रम में संचालन अंजू भायरे व आशीष साकल्ले ने किया साथ ही किशोर कुमार के जीवन से जुड़े रोचक किस्से भी सुनाए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुशंकर शुक्ल, नगरपालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया, पार्षद अंजना पाराशर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, ओमप्रकाश मोरछले, नवनीत पटेल, सुनिल तिवारी, दीपक नेमा, विभूति लौमेश गौर, डॉ स्मिता मोरछले, मो. आजाद शेख, कमलेश मूंदड़ा, विजय चौहान, गोपाल शुक्ला विनीता तोमर आदि उपस्थित रहे ।

किशोर ट्रॉफी प्रतियोगिता में ये रहे विजेता 

चार कैटेगिरी में दिये गए किशोर सम्मान ट्रॉफी अंतर्गत प्रथम पुरूस्कार आर्यन नेमा, शांतनु कचोले, जयकृष्ण चांडक और अक्षया वेलापुरकर को दिया गया वहीं द्वितीय पुरूस्कार तनिश्क पाराशर, अंतिमा सेजकर, कमल महोबिया, जगदीश गायकवाड़ को एवं तृतीय पुरूस्कार रेशमा मालवीय, सम्राट तिवारी, अमूल बोरसे एवं विवेक तिवारी को दिया गया ।