मकड़ाई समाचार हरदा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक जारी भारत जोड़ो यात्रा की यात्रा का आज हरदा जिले में प्रारंभ हुआ। इस दौरान जिले के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर एकत्रित हो गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया एवं भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा को प्रारंभ किया, पदमार्च करते हुए कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नजदीकी ग्राम ऊड़ा पहुंचे जहां गांधी जयंती के अवसर पर गांधी चौपाल एवं ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक पूर्व का कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार ने बताया कि, आज देश में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है, किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, कर्मचारी, विद्यार्थी सहित देश का हर वर्ग भाजपा एवं मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। मगर मोदी सरकार अंग्रेजों की नीति फूट डालो शासन करो पर चलकर देश को तोड़ रही है, हिंदू–मुस्लिम–सिख–ईसाई को आपस में लड़ा रही है और जनहित के मूल मुद्दों को छुपा कर हमारे लोकतंत्र की नीव को कमजोर कर रही है, ऐसे में हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा जन समस्याओं को सुनने और देश के सामने जनहित के मूल मुद्दों को उठाने महंगाई से मुक्ति दिलाने सहित बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है; इसी यात्रा के क्रम में हरदा जिले में हम भारत जोड़ो उपयात्रा कर रहे हैं, जिसके माध्यम से हम हरदा जिले के गांव गांव में जन–जन तक भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को पहुंचाएंगे।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि, आज हमने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हमारे नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरदा जिले में की है, और हरदा जिले के जन–जन तक यात्रा एवं राहुल गांधी के उद्देश्य को पहुंचाना सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ व नेतागणों का कर्तव्य है, ताकि जनहित के मुद्दों को देश के सामने रखने की भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम सफल हो सके।
जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए जिले के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने अपील की। दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत टाले व दिनेश यादव ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया, सभा का संचालन कार्यकारी जिला अध्यक्ष ओम सोलंकी ने किया। इस दौरान किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल बाबल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सूरमा, रामदास बाबूजी, उमाशंकर विश्नोई, चंद्रशेखर सेठी पटेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन बिश्नोई, गोविंद व्यास, भागीरथ पटेल, हंडिया ब्लॉक अध्यक्ष, महेश पटेल, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, आमिर पटेल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमिला सिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नमिता पीपारदे, पार्षद सुप्रिया पटेल, सुषमा बिल्लोरे, शिवरति गीते, अनिल सूरमा, संजय पांडे, अजय सिरोही, ग्राम उड़ा के पूर्व सरपंच महेश राठौर, वीरेंद्र मालविया, वीरू बिश्नोई, कुंवर मनजीत सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल, अजय राजपूत, अभिषेक बिश्नोई, जगदीश विश्नोई उड़ा, पार्षद अक्षय उपरीत, सचिन बरेठा, एनएसयूआई नेता योगेश चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजेश दुगाया, रामकृष्ण दुगाया, कमल दास गुर्जर, शिवम कनौजिया, कांग्रेस आईटी सेल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शिंदे, रमेश चंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन भारत जोड़ो यात्रा एवं गांधी चौपाल में शामिल हुए।