jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

Harda news: गुम हुई नाबालिग को 48 घण्टे में नहीं खोज पाई पुलिस, अनिश्चितकालीन धरने का आज दूसरा दिन, निकाली मशाल रैली

हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के श्यामा नगर में एक 14 वर्षीय नाबालिग गायब हो गई। परिजनो ने मोहल्ले के ही एक युवक पर उसको अगवा करने का आरोप लगाया है। लेकिन एक पखबाड़ा बीत जाने के बाद भी अभी तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा। इधर किशोरी के परिजन परेशान है।

बीते दिनो आप पार्टी आनंद जाट के साथ परिजनो ने एडिशनल एसपी से मुलाकात की थी। साथ ही वही नाबालिग की तलाश करने को लेकर 48 घण्टे का समय पुलिस प्रशासन को दिया था। समय गुजरने के बाद बीते कल से नाबालिग के परिजन और अन्य सामाजिक संगठन के लोग धरने पर बैठ गए। धरने का आज दूसरा दिन था। आज विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगो के द्वारा जिला पुलिस प्रशासन होश में आओ बेटी को ढूंढ कर लाओ , प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए गए । सभी ने हाथ में मशाल लेकर परशुराम चौक से होते हुए घंटाघर तक पहुंचे। और जमकर नारे बाजी की।

- Install Android App -

क्या है मामला –
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई है।
आप पार्टी के आनन्द जाट जो कि नाबालिग के पिता के साथ एसपी ऑफिस गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से पुलिस को 48 घण्टे में उक्त बालिका को परिजनों को सौंपने की बात कही थी। समय सीमा पश्चात अनिश्चितकालीन धरने की बात कही है।

जनचर्चा में –
आज मशाल रैली में जिस आनन्द जाट ने इस पूरे घटनाक्रम को दिशा दी। पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाई । आनन्द जाट आज मीडिया के समक्ष शांत खड़े रहे। किसी मीडिया वाले ने उनसे कोई बातचीत नहीं की। इस बात की चर्चा रही।
जनचर्चा में यह सवाल अहम रहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के वाहन का कांच फूटा था , दर्ज एफआईआर पुलिस फरियादी थी इसके बावजूद वह प्रहलाद को न जान सकी कि आखिर वह शख्स कौन है ? इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस से गुमशदगी के मामले में क्या उम्मीद की जा सकती है।

इधर, गुम नाबालिग के पिता ने 29 को सबके सहयोग से चक्का जाम की बात आज घण्टाघर पर कही।
देखना यह है मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम के चलते पुलिस प्रशासन इस मामले के क्या रुख अख्तियार करता है।