jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: जनसुनवाई कार्यक्रम में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं


हरदा :
शासन के निर्देश अनुसार प्रत्येक मंगलवार को नागरिकों की समस्याएं जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में हरदा की पैरासिटी कॉलोनी के रहवासियों ने पेयजल की समस्या के संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया को बताया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को कॉलोनी वासियों के लिये जल प्रदाय व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि उसने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में कार्य किया था किन्तु समयावधि में कार्य पूर्ण करने के बाद भी उसे बिल की राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिस पर श्री सिसोनिया ने कॉलेज प्राचार्य को 5 दिवस में भुगतान न होने का कारण बताने के निर्देश दिये तथा कहा कि संबंधित को पात्रता अनुसार भुगतान करायें। फरजाना बी निवासी एलआईजी कॉलोनी हरदा ने बताया कि उसने छात्रावास में साफ-सफाई का कार्य किया था, जिसकी मजदूरी आज दिनांक तक नहीं मिली, जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने जिला संयोजक को फरजाना की मजदूरी का भुगतान कराने के निर्देश दिये।