ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा जनपद पंचायत की चौखट से शुरू होता है। भ्रष्टाचार का खेल, भ्रष्टाचार रूपी दानव पैर पसार चुका कई ग... हरदा: पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में एक को पुलिस ने धर दबोचा, फरार 2... MP में बच्चों के लिए आई धांसू 'पार्थ योजना'! 9 शहरों में मिलेगी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, मंत्री ने दिए बड... बैलगाड़ी दौड़ गोपालपुर में रुंदलाय और भोनखेड़ी के बैलो ने जीता पहला इनाम मध्य प्रदेश टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत पाएं ₹10 हजार से ₹1 लाख तक का बिजनेस लोन बहुत कम ... लाड़ली बहना अकेली नहीं! MP सरकार की इस दमदार योजना में गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं सीधे ₹1400, जानि... मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला! गौशालाओं को अब ₹40 प्रति गाय, पशुपालन योजना का नाम बदला। जानें नई M... MP Big Breking News: सरकारी विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाई और 2972 पदो निकाली भर्ती: हजारों बेरोजगारो स... हरदा: एमडी ड्रग्स, अफीम तथा शराब छुड़वाने के लिए डॉक्टर विशाल सिंह बघेल दिलाएंगे निःशुल्क परामर्श.

Harda News : नानी बाई को मायरो कथा में हो रहा शासकीय पैसों का दुरुपयोग, स्पष्टीकरण दे कृषि मंत्री :- पूर्व विधायक डॉ. दोगने

हरदा : कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा स्थानीय नेहरू स्टेडियम हरदा में नानी बाई को मायरो का धार्मिक आयोजन कराया जा रहा है। जो की सराहनीय एवं प्रशंसनीय हैं परंतु उक्त आयोजन में कृषि मंत्री द्वारा शासकीय संसाधनों एवं शासकीय पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। नेहरू स्टेडियम हरदा में शासन द्वारा जो कृषक सम्मेलन आयोजित किया गया था। उसी के टेंट एवं अन्य संसाधनों का उपयोग कृषि मंत्री द्वारा कराई जा रही नानी बाई को मायरो मैं किया जा रहा है। इस हेतु कृषि मंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह कार्यक्रम उनके द्वारा स्वयं के पैसों से किया जा रहा है या फिर शासन के पैसों और संसाधनों का दुरुपयोग कर किया जा रहा है। यदि इसमें शासन के पैसों और संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है तो यह न्याय उचित नहीं है क्योंकि उक्त पैसा हरदा जिले के प्रत्येक नागरिक का है जिसे झूठी वाहवाही हासिल करने के लिए उपयोग करना गलत है। पूर्व विधायक डॉ. दोगने द्वारा कृषक सम्मेलन सम्मिलित होने हरदा पधारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा सम्मेलन में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया परंतु उक्त कार्य में से बहुत से कार्यों का पहले भी शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा चुका है। कृषि मंत्री के भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी के कारण ठेकेदार टेंडर नहीं ले रहे हैं और जिस गंजाल मोरन सिंचाई परियोजना की आप बात कर रहे हैं वह कांग्रेस की देन है। यदि इस कृषक सम्मेलन के माध्यम से किसानों भाइयों को कुछ देना ही था तो उनको उनकी फसल नुकसानी की उचित मुआवजा एवं बीमा राशि दे देते।