jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

Mp Big News : 7 साल की मासूम से हैवानियत : रेप का विरोध करने पर दरिंदे ने तोड़ दिया जबड़ा, मासूम नागपुर रेफर

छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा जिले के चौरई में  एक दरिंदे ने सुनसान जगह पर एक 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया था इसलिए उसने बच्ची को गला दबाकर मारने की कोशिश की और उसका जबड़ा भी तोड़ दिया । इस घटना के बाद बच्ची के परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज जारी है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोपी के खिलाफ एक्शन नहीं लेने का आरोप लगाया है। उज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नही हुआ था की फर मध्यप्रदेश में फिर इस घटना ने झकझोर कर रख दिया। जानकरी के मुताबिक, बच्ची गणेश विसर्जन के लिए पास की नदी में गई थी। प्यास लगने के कारण वह हैंडपंप के पास चली गई जहां पर सुनसान जगह पाकर आरोपी ने उसे दबोच लिया और पास ही मकई के खेत में ले गया। आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतारने का प्रयास किया तभी गांव की ही एक लड़की आ गई और उसने बालिका के चिल्लाने की आवाज सुन ली। हल्ला होने पर आरोपी ने बालिका का गला दबाकर मारने का प्रयास किया और विरोध करने पर उस पर वार कर दिया। जिससे बालिका का जबड़ा टूट गया। बच्ची की आंख और मुंह में गंभीर चोट आई हैं। गला दबाने का प्रयास करने के कारण मासूम के गले में भी सूजन आ गई है जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। बच्ची की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है लेकिन पुलिस आरोपी को अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।