jhankar
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल

Harda News : नानी बाई को मायरो कथा में हो रहा शासकीय पैसों का दुरुपयोग, स्पष्टीकरण दे कृषि मंत्री :- पूर्व विधायक डॉ. दोगने

हरदा : कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा स्थानीय नेहरू स्टेडियम हरदा में नानी बाई को मायरो का धार्मिक आयोजन कराया जा रहा है। जो की सराहनीय एवं प्रशंसनीय हैं परंतु उक्त आयोजन में कृषि मंत्री द्वारा शासकीय संसाधनों एवं शासकीय पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। नेहरू स्टेडियम हरदा में शासन द्वारा जो कृषक सम्मेलन आयोजित किया गया था। उसी के टेंट एवं अन्य संसाधनों का उपयोग कृषि मंत्री द्वारा कराई जा रही नानी बाई को मायरो मैं किया जा रहा है। इस हेतु कृषि मंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह कार्यक्रम उनके द्वारा स्वयं के पैसों से किया जा रहा है या फिर शासन के पैसों और संसाधनों का दुरुपयोग कर किया जा रहा है। यदि इसमें शासन के पैसों और संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है तो यह न्याय उचित नहीं है क्योंकि उक्त पैसा हरदा जिले के प्रत्येक नागरिक का है जिसे झूठी वाहवाही हासिल करने के लिए उपयोग करना गलत है। पूर्व विधायक डॉ. दोगने द्वारा कृषक सम्मेलन सम्मिलित होने हरदा पधारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा सम्मेलन में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया परंतु उक्त कार्य में से बहुत से कार्यों का पहले भी शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा चुका है। कृषि मंत्री के भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी के कारण ठेकेदार टेंडर नहीं ले रहे हैं और जिस गंजाल मोरन सिंचाई परियोजना की आप बात कर रहे हैं वह कांग्रेस की देन है। यदि इस कृषक सम्मेलन के माध्यम से किसानों भाइयों को कुछ देना ही था तो उनको उनकी फसल नुकसानी की उचित मुआवजा एवं बीमा राशि दे देते।