jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Harda News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल यौन शोषण के प्रति किया जागरूक | Made aware of child sexual abuse through street play.

हरदा : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त निर्देशानुसार बच्चों को यौन शोषण एवं अन्य संबंधित विधि विषयों पर जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य योग्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा एवं सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रदीप राठौर के मार्गदर्शन में गुरुवार को शासकीय महात्मा गांधी स्कूल एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र छात्राओं को नुक्कड नाटक के माध्यम से “बाल यौन शोषण“ विषय पर जागरूक किया।
जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी ने इस अवसर पर बच्चों को पॉक्सो एक्ट 2012 और बाल यौन शोषण से जुड़े अन्य कानून व मध्य प्रदेश पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिग अपराधों जैसे गुड टच बैड टच, पीछा करना, बिना अनुमति फोटोग्राफी करना व अश्लील फोटो दिखाना, का विरोध करते हुए बच्चों को अपने माता पिता को इसकी जानकारी देनी चाहिए एवं उनके खिलाफ निःसंकोच आवाज उठा कर निडरता के साथ मामलों की शिकायत पुलिस को करनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण व छात्र छात्रायें, पेरा लीगल वालेंटियर प्रियंका राजपूत उपस्थित थे।