jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Harda News : प्रधानमंत्री श्री मोदी 29 फरवरी को देंगे मध्यप्रदेश को कई सौगातें

विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश के लिए होगा विशेष कार्यक्रम –

- Install Android App -

हरदा : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 फरवरी को विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश के विशेष कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमि पूजन किया जाएगा। साथ ही नवनियुक्त शासकीय कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जावेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी नगरीय निकायों के मुख्यालयों तथा लोकार्पण एवं भूमि पूजन किये जा रहे कार्यों के कार्यस्थल पर किया जाएगा।
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिये ग्रामीण क्षेत्र के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया व शहरी क्षेत्र के लिये अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को दायित्व सौंपा है। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करने, उनके बैठने हेतु पर्याप्त व्यवस्था, टेंट, लाईव टेलिकास्ट के लिये एलईडी की व्यवस्था, माईक, लाईटिंग, फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था के लिये ग्रामीण क्षेत्र हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों तथा शहरी क्षेत्र के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दायित्व सौंपा है।
कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक दवाओं के साथ मेडिकल टीम के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा, मंच की सेफ्टी के लये कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा सतत विद्युत आपूर्ति के लिये विद्युत वितरण कम्पनी को दायित्व सौंपा है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर शिलालेख, पट्टिका एवं लाइन प्रसारण की समुचित व्यवस्था के लिये लोकार्पण व भूमि पूजन से संबंधित विभागों को दायित्व सौंपा गया है। उन्होने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे।