jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत

harda news : बाइक पर सवार कपल की कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में उपचार जारी !

मकड़ाई समाचार हरदा। मंगलवार रात को जिला मुख्यालय पर इंदौर रोड पर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार दंपती घायल हो गए है। जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम कोलवा निवासी लक्ष्मणसिंह ठाकुर ने बताया कि उनकी बहन तुलसीबाई एवं दामाद ईश्वर पिता लालसिंह खिरकिया तहसील के ग्राम कुड़ावा निवासी है जो हरदा में पुलिस लाइन के पास कमल किशोर मैदा मिल में काम करते हैं।

- Install Android App -

मंगलवार रात को मिल से छुट्टी होने के बाद दुर्गाष्टमी की पूजा करने अपने गांव बाइक से जा रहे थे। इस दौरान वहां से कुछ दूरी पर हरदा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए।जिसके बाद अस्पताल से उन्हें दुर्घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हादसे में दामाद ईश्वर सिंह के सिर में चोटे आई है।

वहीं बहन तुलसीबाई को अंदरूनी चोटें लगने से सास लेने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक उनकी पसली टूटी है। जिला अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है।