मकड़ाई समाचार हरदा। शनिवार को भाजपा द्वारा बताया गया है कि बालागांव, कुकरावद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की है। पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि जिन लोगो ने भाजपा की प्राथमिकता ली है। वह सब भाजपा के ही अपने लोग है। उनमे से एक व्यक्ति भी कांग्रेस पार्टी का नहीं है। भाजपा केवल ओर केवल झूठ फैलाती है। मंत्री जी के साथ माला पहनकर फोटो खिचवाने वाले सभी भाजपा समर्पित लोग ही है। पिछले कुछ समय से यह भ्रम फैलाया जाता रहा है वे सभी लोग कांग्रेसी नहीं थे। अपनी वाह वाही लूटने के लिए मंत्री ऐसे हथकंडे अपनाते रहते है।
ब्रेकिंग