jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda News: मतदान दलों को पुष्पहार पहनाकर करेंगे रवाना, वापसी पर भी होगा स्वागत

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिये आगामी 7 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिये मतदान दल 6 मई को स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से ईवीएम एवं वीवीपेट तथा अन्य मतदान सामग्री लेकर रवाना होंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने निर्देश दिये है कि मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री देकर व चाय नाश्ता कराकर ही मतदान केन्द्र के लिये वाहन से रवाना किया जाए। उन्होने निर्देश दिये है कि मतदान दलों को पुष्पहार पहनाकर सम्मान पूर्वक पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान केन्द्र के लिये रवाना किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मतदान उपरान्त जब मतदान दल सामग्री जमा कराने वापस पॉलिटेक्निक कॉलेज आयें तो उनका पुनः पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया जाए। इसके लिये जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फूल मालाओं की व्यवस्था के लिये उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिये गये है।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –