हरदा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को न्यायालय टिमरनी में अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री गोपेश गर्ग एवं मजिस्ट्रेट सुश्री नुपुर तिवारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश अनुसार 11 मई शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में सभी राजीनामा योग्य मामलों के साथ-साथ बैंक के प्रीलिटिगेशन एवं धारा 138 एन.आई.ए. के मामलों को विशेष रूप से चिन्हित कर उनकी प्रभावी तामिली के माध्यम से मामलों का निराकरण कराकर पक्षकारों को लाभ प्रदान कराया जा सकता है। बैठक में न्याय शुल्क एवं शासन की योजना के अनुसार दी जाने वाली छूट का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने एवं अधिक से अधिक नोटिस जारी कराने की अपील की गई।
______________
यह भी पढ़े –
- अब Umang App से मिनटों में निकाल सकते है, PF का पैसा, देखे पूरी प्रक्रियाआधार कार्ड में संशोधन करना हुआ आसान, अब घर बैठे ऑनलाइन करे पता अपडेट, देखे पूरी जानकारी
- आयुष्मान भारत योजना की पात्रता में हुआ बदलाव, 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक को मिलेगा लाभ
- Ladli Behna Yojana 2024: इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का लाभ, पात्रता सूची हुई जारी
- सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (02.04.24) cement rate

