jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News: स्वीप गतिविधियों में सराहनीय कार्य करो, और उपहार में पाओ सिनेमा का टिकट

हरदा : आगामी 07 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान संपन्न होगा। इससे पूर्व जिले के नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले में नित नई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के कुल 100 व्यक्तियों को सिनेमा का टिकट उपहार स्वरूप दिया जायेगा। जिला पंचायत सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि जिन 100 लोगों को यह सिनेमा टिकट उपहार स्वरूप दिया जाएगा, उनमें नगर पालिका परिषद हरदा से 20, नगर परिषद टिमरनी से 15, नगर परिषद सिराली से 5, नगर परिषद खिरकिया से 15 तथा जनपद पंचायत हरदा, खिरकिया व टिमरनी से 15-15 प्रतिभागी शामिल रहेंगे। उन्होने जिले की तीनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व चारों नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा है कि स्वीप गतिविधियों के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तिों की सूची उनके द्वारा किये गये कार्यों के फोटोग्राफ्स एवं प्रतिवेदन सहित 15 मई तक उपलब्ध करा दें ताकि इनमें से 100 व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें उपहार स्वरूप सिनेमा टिकट दिया जा सके।