jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Harda News : महा अभियान के दौरान राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंस में राजस्व अधिकारियों को दिये निर्देश –

- Install Android App -

हरदा : प्रदेश में राजस्व महाअभियान आज से प्रारम्भ हो चुका है जो कि 29 फरवरी, 2024 तक जारी रहेगा। प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व भू-अभिलेख के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि इस अभियान के दौरान राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा नये राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज कराएं। हरदा कलेक्ट्रेट के वी.सी. रूम में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के साथ-साथ अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार तथा अधीक्षक भू-अभिलेख भी मौजूद थे।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने इस दौरान निर्देश दिये कि कलेक्टर अपने अपने जिले के गांवों का दौरा कर राजस्व अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि इस महा अभियान में के दौरान गांव में राजस्व रिकॉर्ड का बी-1 का वाचन पटवारी कर रहें है कि नहीं। उन्होने कहा कि अभियान के दौरान वे स्वयं और प्रमुख सचिव राजस्व सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्रदेश के जिलों का भ्रमण कर अभियान की प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे। इस दौरान राजस्व महा अभियान संबंधी गतिविधियों में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित राजस्व अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे से संबंधित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि इस बात का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करें कि समग्र ई-केवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकिंग के लिये समग्र वेब पोर्टल एमपी ऑनलाइन या सीएसई के कियोस्क के माध्यम से समग्र में आधार की ई-केवाईसी कराने की सुविधा महा अभियान के दौरान नागरिकों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी।