jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

Harda News: महिला थाना हरदा में आयोजित किया गया जन चेतना शिविर,

Harda। पुलिस अधीक्षक  अभिनव चोकसे के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति के मार्ग दर्शन एवं महिला सेल डीएसपी अरूणा सिह के नेत्रत्व में थाना प्रभारी अजंना पाटिल महिला थाना हरदा एवं सउनि अनीता शर्मा व्दारा आज दिनांक 14/06/2024 को महिला थाना हरदा में जनचेतना शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें काउन्सलर श्रीमति आभा तिवारी, श्री मान संदेश पारे श्रीमति कमला सोनी, मधु मिश्रा समाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति में आशा कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र हरदा को दिनांक 01/07/24 से लागू होने वाले तीन नये कानून एवं उसमें उल्लेखित महिला एवं बच्चो के सबंध में कानूनी बदलाव की जानकारी, शिटीजन पोर्टल के सबंध में जानकारी दी गई।

- Install Android App -

सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के पश्चात अपने अपने क्षेत्र में जाकर जनता को जागरूक करने की समझाईस दी गई आशा कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र में नये कानूनी में महिला एवं बच्चो के सशक्तिकरण के प्रावधानो की जानकारी होने पर उत्साहित है।

इस दौरान महिला थाने पर उपस्थित. पति पत्नी रशीद एवं रशीदा (नाम काल्पनिक) उप. हुये दोनो आपसी मतभेद/ परिवारिक विवाद होने से 2 माह से अलग रह रहे थे जो पुलिस व्दारा समझाईस देने पर साथ रहने के लिये राजी खुशी तैयार हो गये।