jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

Harda News: मीडिया प्रतिनिधियों को मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी


हरदा :
आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान होगा। इससे पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने हरदा के मीडिया प्रतिनिधियों को जिले में मतदाता जागरूकता के लिये की जा रही गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये सुझाव भी मांगे। सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने उपयोगी सुझाव दिये। सीईओ श्री सिसोनिया ने इस अवसर पर कहा कि मीडिया से प्राप्त सभी उपयोगी सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होने मतदाता जागरूकता गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में हरदा जिले की मीडिया की सहभागिता की सराहना की। सीईओ श्री सिसोनिया ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया 7 अप्रैल रविवार को मीडिया व जिला प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित होगा। मतदाता जागरूकता के लिये आयोजित इस क्रिकेट मैच में शामिल होने के लिये उन्होने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की। इस अवसर पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी व श्रीमती संगीता बिले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मीडिया की उपस्थिति में हरदा जिले के स्वीप केलेण्डर का विमोचन किया गया।

- Install Android App -