jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : मुख्यमंत्री श्री चौहान 29 सितम्बर को विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता वितरित करेंगे

हरदा : मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 29 सितम्बर को हरदा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान नेहरू स्टेडियम हरदा में आयोजित कृषक सम्मेलन में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मंच से स्वीकृति पत्र और सहायता वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के ग्राम झाड़पा निवासी हितग्राही श्री पंकज गुर्जर को मिनी दाल मिल के लिए 122815 अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन के तहत ग्राम जिजगांवखुर्द निवासी श्री देवेन्द्र कुमार उन्हाले को 14.20 लाख रूपये की अनुदान राशि का स्वीकृति प्रदान करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री चौहान कृषि विभाग के तहत कस्टम हायरिंग केन्द्र स्थापना के लिये ग्राम गुरारखेड़ा निवासी श्री अंकित जाट को 9.40 लाख रूपये, स्वचलित हाई ग्राउण्ड क्लियरेंस स्प्रेयर बुम टाईप के लिये ग्राम चारूआ निवासी श्री आशुतोष को 4 लाख रूपये तथा ग्राम मर्दानपुर निवासी श्री संदीप गुर्जर को 4 लाख रूपये के स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे।