jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

Harda News : राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

- Install Android App -

हरदा : आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों में मतदाता जागरूकता “स्वीप” गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इसके तहत ईवीएम और वीवीपेट मशीन गांव-गांव में ले जाकर ग्रामीणों को मशीन संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वीप गतिविधियों के लिये ईवीएम और वीवीपेट मशीन कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस से शुक्रवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष निकाली गईं। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह और कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमती प्रियंका मेहरा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
    इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित बैठक मे कलेक्टर श्री गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदान केंद्रवार बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति के संबंध में जानकारी ली।