jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Harda News : रेत का अवैध परिवहन पाये जाने पर 4 वाहन जप्त किये

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिये खनिज विभाग द्वारा 17 एवं 18 अक्टूबर को छीपानेर रोड़ हरदा एवं हंडिया तहसील के ग्राम मनोहरपुरा में भ्रमण कर वाहनों की जांच कर कार्यवाही की गई। इस दौरान छः पहिया 2 डम्पर वाहन एवं बारह पहिया 2 डम्पर वाहनों पर कार्यवाही की गई।
खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि उन्होने खनिज अमले के साथ मंगलवार को छीपानेर रोड़ हरदा में भ्रमण कर रेत परिवहन करते डम्पर वाहन को रोककर पूछताछ की। चालक के पास रेत परिवहन के लिये अभिवहन पास नहीं पाये जाने पर डम्पर क्रमांक एमपी 47 एच 0239 को जप्त कर थाना कोतवाली हरदा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।
खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि उन्होने ग्राम मनोहरपुरा में वाहनों की जांच के दौरान 2 डम्पर वाहन क्रमांक एमपी 47 एच 7077 तथा एमपी 66 एच 2481 एवं छः पहिया 1 डम्पर वाहन बिना नम्बर अवैध करते पाये जाने पर तीनों वाहनों को जप्त कर थाना हंडिया में सुरक्षार्थ अभिरक्षा में खड़ा किया गया। प्रभारी खनिज अधिकारी हरदा ने बताया कि मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम के प्रावधान अनुसार सभी वाहनों के प्रकरण तैयार कर अर्थदण्ड जमा करवाने की कार्यवाही की जावेगी।