jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

harda news : शादी कार्यक्रम से लौट रहे 26 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत !

मकड़ाई समाचार हरदा/टिमरनी। गुरुवार रात को करीब 12 बजे के आसपास एक बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टिमरनी के वार्ड नंबर 8 में रहने वाला हेमंत सेन (26) अपने पड़ोसी की बेटी में शामिल होने हरदा आया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह बाइक से टिमरनी जा रहा था। इस दौरान पीलियाखाल के पास वेयरहाउस के सामने उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

- Install Android App -

राहगीरों ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। शव को जिला अस्पताल लेकर आएं। शुक्रवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौप दिया गया है।अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर किसी चौपहिया वाहन के ब्रेक के निशान मिले है। इस आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मर्ग कायम किया जा रहा है। बताया जा रहा है मृतक दो भाइयों में छोटा भाई है। जो मेहनत मजदूरी करता था।