ब्रेकिंग
अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना

Harda News : संकट में अन्नदाता किसान, CM शिवराज को किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने लिखा पत्र

हरदा : हरदा जिले के अन्नदाता किसान  चिंतित परेशान है। उसकी परेशानी का कारण उसकी आंखो के सामने दम तोड़ती  खेतो में खड़ी फसल है। जिले सहित आसपास कई जिलों में
खेतो में खड़ी सोयाबीन की फसल खराब हो गई। जिससे किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। लेकिन हरदा जिले में खेतो में दम तोड़ती फसल और किसान के हाल जानने  न तो कृषि अधिकारियों ने कोई सुध ली और नही सत्ता पक्ष के विधायक मंत्री ने शुक्रवार को किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर शीघ्र ही सर्वे   करवाकर हरदा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।

- Install Android App -

क्या लिखा है पत्र में।

प्रति,
श्रीमान शिवराज सिंह चैहान,
मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन भोपाल
द्वारा:- श्रीमान कलेक्टर महोदय, हरदा (म.प्र.)।
विषय:- हरदा जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत दिए जाने बाबत।
महोदय जी,
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है, कि इस वर्ष बहुत ही कम बारिश हुई है, इस वजह से किसानों की सोयाबीन, मक्का, धान सहित अन्य सभी फसलें सूखने की कगार पर है, किसानों को भारी नुकसान हुआ है, इसकी भरपाई सरकार को तत्काल करना चाहिए। किसान कांग्रेस ने पहले भी सरकार से किसानों को नहरों द्वारा पानी एवं 24 घण्टे बिजली देने की मांग की थी अगर किसानों को आठ दिन पहले नहरों द्वारा पानी और पर्याप्त बिजली दे दी जाती, तो किसानों को इतना नुकसान नहीं होता। विगत चार वर्षांे से किसानों की फसल कभी कम बारिश, तो कभी अधिक बारिश के कारण खराब हुई थी, उसकी भी भरपाई सरकार द्वारा नहीं की गई। वर्ष 2021 खरीफ की सोयाबीन की फसल नष्ट हुई थी उसकी भी 33% राहत राशि की किस्त आज तक किसानों को नहीं दी गई। फसल बीमा 2021 खरीफ का भी अनावरी के हिसाब से आधे से भी कम मिला है। वर्ष 2022 खरीफ का फसल बीमा अभी तक नहीं मिला है। किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, इसलिए हरदा जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानों को तत्काल राहत राशि दी जाए, बीमा राशि दी जाए एवं वर्ष 2021 खरीफ की 33% राहत राशि और वर्ष 2021 की शेष बीमा राशि और वर्ष 2022 खरीफ की बीमा राशि तत्काल दी जाए।

   भवदीय
मोहन बिश्नोई
अध्यक्ष, जिला किसान कांग्रेस, हरदा