मकड़ाई समाचार हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कडोला में एक पांच साल के बालक की सड़क पार करने के दौरान बाइक से टकराने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक दिलफराज पिता दिलसाज खान (5) साल अपनी मम्मी के साथ आगामी 5 फरवरी को मौसी की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार को अपने नाना के घर आया था। सीहोर जिले की नसरुल्लगंज तहसील के ग्राम गोरखपुर में रहने वाले दिलसाज ने बताया कि उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। रविवार शाम को शव का जिला अस्पताल में पीएम कराकर परिजनों को सौपा गया। वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ब्रेकिंग
