jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

पांच जिलों में 5 सड़क हादसे में अब तक 13 की मौत,7 घायल इनमें 3 की हालत बेहद नाजुक

मकड़ाई समाचार राजस्थान। सोमवार की सुबह हादसों की खबरों नेे आमजन को हिलाकर रख दिया। रविवार रात से लेकर सोमवार की सुबह तक हुए इन हादसों के बाद अब मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे बीकानेर, पाली, बांरा, चित्तौडगढ़ और जयपुर 5 जिलों में हुए हैं। पांच जिलों में पांच सड़क हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इतनी मौतों के अलावा सात लोग घायल हैं। इन सात लोगों में से तीन की हालत बेहद नाजुक है।

बीकानेर में कार व ट्रेलर में आमने – सामने की जोरदार भिड़ंत, चारों की मौत

बीकानेर में बीती रात जयपुर रोड पर कार व ट्रेलर में आमने – सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। नापासर पुलिस के अनुसार जयपुर रोड पर रायसर के पास कार और ट्रेलर में आमने.सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में तिलक नगर निवासी शिवराज सिंह, किशन सिंह, रामकरण सिंह एवं रतन जांगिड़ सवार थे।
कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाल कर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। कार श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की तरफ आ रही थी। जबकि ट्रेलर बीकानेर से जा रहा था। मृतकों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बार हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनो क्षतिगस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर जाम खुलवाया।

पाली में कार और वैन में जबरदस्त टक्कर,3 की मौत, 4 गंभीर

पाली सोजत हाइवे पर रविवार रात एक अन्य हादसा हुआ। हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई। छह से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर देर रात 2 अन्य की भी जान चली गई। फिलहाल चार लोग इस हादसे में घायल हैं। पुलिस ने बताा कि हाईवे पर नागा की बगीची के पास ये हादसा हुआ। कार सामने से आ रही एक वैन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार अमरैली गुजरात निवासी 45 साल के अल्ताफ खान की मौत हो गई। जिनकी बॉडी सोजत हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है। वहीं, वैन में सवार पाली जिले के मांडा गांव निवासी 72 साल के चोलाराम और उनकी 65 साल की पत्नी हरकुदेवी जाट की भी मौत हो गई। वहीं, बासनी भादवातन निवासी उनका जमाई पुखाराम जाट गंभीर घायल है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

- Install Android App -

बांरा जिले में भी देर रात सड़क हादसे  पिता और पुत्री की मौत

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने दुपहिया सवार पिता और बेटी को टक्कर मार दी । दोनो को कुछ समय के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जब तक दोनो की जान जा चुकी थी। जिले के किशनगंज इलाके में हुए हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि खुशियारा कस्बे के नजदीक यह हादसा हुआ। पिता प्रकाश अपनी बेटी भग्गो के साथ राजपुर अपने गांव लौट रहा था। लेकिन गांव पहुंचने से पहले मौत ने रास्ता रोक लिया। दोनो के शव मुर्दाघर में रखवाए गए हैं।

फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहे 3 कर्मचारियों को ट्रक ने रौंद दिया, दो की मौत

चित्तौडगढ़ में कोटा बाईपास पर रविवार रात ट्रक ने तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि गोपाल नगर निवासी सुशील कुमार प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता है। वह अपने रिश्तेदार कानपुर निवासी हिमांशु और रामकुमार के साथ रविवार रात फैक्ट्री से रवाना हुआ। तीनों ही पैदल गोपालनगर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बेकाबू ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे में हिमांशु और राज कुमार की मौके पर ही जान चली गई। उधर सुशील की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

जयपुर में सड़क हादसों में 2 की मौत

वहीं पिछले चौबीस घंटे में जयपुर शहर में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों के बारे में जानकारी देते हुए शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बताया कि रविवार सवेरे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात युवक की जान चली गई। वहीं हरमाड़ा इलाके में तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुए राहुल नाम के युवक की बीती रात मौत हो गई।