jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Harda News : स्वास्थ्य विभाग के दल ने वनग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों का उपचार किया


हरदा :
टिमरनी विकासखण्ड के वनग्राम रवांग के बनियाढाना में बीमारी की सूचना पर गत दो दिनों से स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा दलों द्वारा निरंतर भ्रमण कर ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि भ्रमण के प्रथम दिवस 66 ग्रामीणों का उपचार किया गया, जो मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। भ्रमण के दूसरे दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह, ने क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहाँ खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एम.के.चौरे चिकित्सा दल के साथ उपस्थित थे। चिकित्सा दल ने ढाने के प्रत्येक घर में क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया तथा सामान्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित 16 मरीजों का उपचार कर दवाईयॉ प्रदान की। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने जिला मलेरिया अधिकारी को क्षेत्र में एक्टिव फीवर सर्वे एवं डेंगू मलेरिया से संबंधित सर्वे व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। उन्होने ग्राम में सरपंच व सचिव से चर्चा कर ढाने में साफ सफाई कराने के लिये कहा। ढाने में प्रत्येक घर में पशुपालन किया जाता है, इस संबंध में उन्होने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होने बताया कि ग्राम में अभी स्थिति सामान्य है।