jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Harda news : हरदा वकील को जान से मारने की धमकी देने वाले मामले में किसान ने वकील पर षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप, थाने में की शिकायत !

मकड़ाई समाचार हरदा। बीते कल हरदा के एक अधिवक्ता श्याम बंसल ने छीपाबड़ थाने में एक शिकायती आवेदन देते हुए अपनी जान को खतरा राजकुमार राजपूत नाम के एक व्यक्ति से बताया था। अधिवक्ता के द्वारा की गई शिकायत में उन्होंने अपनी जान को खतरा होने की बात कही है। इधर जिस किसान पर आरोप लगाया था। उनका कहना है की एक जमीन विवाद का मामला अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय खिरकिया में चल रहा है। उसी को लेकर एडवोकेट श्याम बंसल के द्वारा झूठी शिकायत की गई है। ताकि में केस से हट जाऊं या राजीनामा कर लू। वही अधिवक्ता के द्वारा की गई शिकायत में राजपूत हु कुछ भी कर सकता हु। शब्द का उपयोग करने की जो बात कही है। वह निराधार है। मेने ऐसा शब्द कभी नही कहा। अधिवक्ता द्वारा झूठी शिकायत कर समाज के नाम की छबि धूमिल की गई। वही अधिवक्ताओं को भी गुमराह किया गया। जिसकी भी में निंदा करता हु। किसान राजकुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपनी बात रखी। वही अधिवक्ता श्याम बंसल के खिलाफ छिपाबड़ थाने में भी लिखित शिकायत की है।

यह की शिकायत

प्रति,

श्रीमान थाना प्रभारी महोदय पुलिस थाना छीपाबड तहसील खिरकिया जिला हरदा।

विषय:- विरोधी अधिवक्ता श्याम बंसल द्वारा झूठी शिकायत एवं धमकी देने के संबंध में।

महोदयजी,

उपरोक्त विषय में निवेदन है कि मैं राजकुमार राजपूत निवासी धौलपुर जो कि कृषि कार्य करता हूं आज दिनांक 10.02.2023 को माननीय अनुविभागीय अधिकारी महोदय खिरकिया के समक्ष प्रकरण के 0192 अपील कं. 2022-23 मेरे द्वारा प्रस्तुत की गई थी जिसकी आज पेशी थी। मैं न्यायालय में था जब दो बार पुकार करी उसके बाद श्याम बसंल अधिवक्ता हाजिर हुये और मैं हस्ताक्षर करके बाहर गया और अधिवक्ता श्याम बसल द्वरा मुझे बुलाया गया कि तेरे से कुछ बात करता तो मैंने पुछा क्या बात है श्याम बसंल द्वारा कहा गया कि भूमि को द्ववारकाबाई के नाम पर चली गई है अब तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता तुझे रास्ते से हटवा दूगां। एवं जमीन की रजिस्ट्री मेरे नाम कर लूगां। मैंने उससे 11 साल की फीस के बदले जमीन की रजिस्ट्री करने का बोला है। तू उधर दिखाई मत देना न ही तो तूझे रास्ते से हटवा दूगां एवं मरवा दूंगा और जमीन की रजिस्ट्री मेरे नाम से ही करवाकर रहूगां। भले ही तुझे रास्ते से हटवाना पडे और तुझसे जो बनता है वो कर लेना। या तुझे जेल में सडना पडे। श्याम बसंल द्वारा कहा गया। ये लोग पहले भी धमकी दे चुके है और कही भी रास्ते में या हरदा में मेरे साथ कुछ भी होता है तो श्याम बसंल एवं उसके पक्षकार एवं साथीगण जिम्मेदार रहेगे। यह प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन जिसका प्रकरण के. एस. ए. 990/2017 है।

- Install Android App -

अतः इसकी में श्रीमान के समक्ष रिपोर्ट करता हूं एवं उचित जांच कर कार्यवाही की जावे।

दिनांक

आवेदक

राजकुमार राजपूत

– 1. श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय खिरकिया। 2. अधिवक्ता संघ जिला हरदा एवं खिरकिया।

3. श्रीमान थाना प्रभारी महोदय छीपाबड खिरकिया।

100127

(म.प्र.)

प्रतिलिपी