हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल द्वारा मदिरा के मदिरा के अवैध विनिर्माण, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम के लिये कार्यवाही की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को जिले के टिमरनी, सोडलपुर, मोहनपुरा, खमगांव, छिदगांव तमोली, सोहागपुर, मनियाखेड़ी, हरदा शहर के बंगाली कॉलोनी, टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा व ग्राम रन्हाईकला में दबिश दी।
दबिश के दौरान कुल 23 पाव देशी मदिरा प्लेन, 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 970 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 1,05,125 रूपये है।

