हरदा न्यूज़ : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमति अंजलि जोसेफ ने जिले के स्वयं सहायता समूह की सीआरपी महिलाओं के साथ मंगलवार को बैठक आयोजित कर एक बगिया मां के नाम योजना की समीक्षा की।
जिले की तीनों जनपद पंचायतों से 50 सीआरपी महिलाओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रत्येक सीआरपी को योजना के लक्ष्य आवंटित कर कार्यों में गति लाने हेतु कहा गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति जोसेफ ने एनआरएलएम के तीनों विकास खण्ड प्रबंधकों को लोकोज एंट्री हेतु अधिक से अधिक सीआरपी महिलाओं को जिम्मेदारी देकर पूर्ण करवाने तथा प्राकृतिक खेती के हितग्राही के चयन एवं प्रशिक्षण करवाने हेतु भी निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण कुमार इवने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी सुश्री चेतना पाटिल, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा श्री विश्वजीत पाटीदार, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर उपस्थित थे।

