jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

हरदा न्यूज़ : ग्राम पंचायत पलासनेर में भ्रष्टाचार चरम पर ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत कर जांच की मांग की ! ग्रामीणों का आरोप घटिया निर्माण कार्य किए, फर्जी बिल लगाकर कागजों में निर्माण कार्य के पैसे निकाले!

हरदा : जिला मुख्यालय की करीबी ग्राम पंचायत पलासनेर में ग्रामीणों ने सरपंच सचिव रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

आज बड़ी संख्या में ग्रामीण हरदा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने 9 बिंदुओं का एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गांव में सड़क, स्टॉप डेम, तालाब निर्माण , स्ट्रीट लाइट , मनरेगा में भी फर्जी मस्टर रोल सहित कई कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

। ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच के खाते में भी नियम विरुद्ध राशि डालने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ सड़क तो कागजों में बन गई दो साल पहले पैसा भी निकल गया। लेकिन मौके पर कार्य शून्य है। ग्रामीणों ने जांच टीम गठित कर निष्पक्ष कार्यवाही कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।

 

क्या है शिकायत आवेदन पत्र,,

दिनांक -10/12/2025

सेवा मे,

श्रीमान कलेक्टर महोदय जी

जिला- हरदा (म.प्र.)

हरदा:  ग्राम पंचायत पलासनेर में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में निष्पक्ष जाँच हेतु लिखित शिकायत आवेदन।

आवेदक नारायण सिंह चौहान एवं समस्त ग्रामवासी, ग्राम पंचायत पलासनेर, जनपद पंचायत हरदा (मोबा 9926386230 /पता स्कूल के पास पलासनेर)

महोदय जी,

सविनय निवेदन है कि हम, ग्राम पंचायत पलासनेर, जनपद पंचायत हरदा क्षेत्र के स्थानीय निवासी हैं। महोदय जी, हम आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि ग्राम पंचायत पलासनेर में सरपंच, श्रीमती सरोज चौरसिया,सचिव ओमप्रकाश गुर्जर, एवं ग्राम रोजगार सहायक सहित अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताएँ की जा रही हैं, जिससे विकास कार्य ठप्प हैं.।

और सरकारी धन का घोर दुरुपयोग हो रहा है। श्रीमान जी हम बताना चाहते है कि गांव में सरपंच द्वारा  कोई विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। सरपंच सरकारी पैसे को अपने मकान बनाने में लगी है।

दूसरी और सरपंच की प्रॉपर्टी की जांच की जाए। इसमें सचिव की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। इसमें पंचायत की राशि का दुरुपयोग कर रहे है। हम गाव के विकास की राह देख रहे है। सरपंच सचिव खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे है।

श्रीमान से निवेदन है कि संबंधित पर जांच कर कार्रवाई की जाए। हमारी शिकायतें निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आपके समक्ष प्रस्तुत है, जिनके त्वरित और निष्पक्ष जाँच की माँग की जाती है। बिना कार्य के राशि आहरण (वित्तीय अनियमितता)

1.-तालाब निर्माण कार्य में धोखाधड़ी।

पहला तालाब (फतेहचंद्र पिता भगवान दास के खेत में। कुल स्वीकृत राशि 4,50,886 के विरुद्ध पोर्टल अनुसार 1,07,271 की राशि आहरित हो चुकी है।

दूसरा तालाब (नरेंद्र पिता भारत सिंह के खेत में) रू कुल स्वीकृत राशि 1,47,621 के विरुद्ध 1,10,925 की राशि निकाली जा चुकी है। शिकायत मौके पर दोनों तालाबों का निर्माण कार्य शून्य है। दोनों मदों से आहरित कुल राशि लगभग 2 लाख 18 हजार का गबन स्पष्ट दिखाई देता है।

2-सीसी सड़क निर्माण केवल कागजों पर।

घर की ओर)। 135 मीटर लंबी, लागत पहली सड़क (मदन राजपूत के घर से सीताराम मलाजपुरे के 3,44,000, स्वीकृत तिथि 30/09/2023 दूसरी सड़क (सीताराम मलाजपुरे के घर से विजेंद्र के घर की ओर) 90 मीटर लंबी, लागत 2,30,000, स्वीकृत तिथि 30/09/2023 दोनों सड़कों के लिए राशि आहरित हो चुकी है, परंतु आज दिनांक तक मौके पर कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

3-घटिया सीसी सड़क निर्माण सड़क।

घटिया निर्माण एवं मध्यम क्वालिटी से शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया।

शंकर मंदिर से परवेज के घर की ओर, लागत 2,55,000 बताई गई है। निर्माण के मात्र 6 महीने के भीतर ही सड़क जर्जर हो गई है और अब धूल उड़ रही है, जो घटिया गुणवत्ता का पुख्ता प्रमाण है।

4-स्टॉप डैम निर्माण में अनियमितता।

स्थान राकेश जी के खेत के पास, लागत लगभग 14 लाख 50 हजार शिकायत ।

- Install Android App -

निर्माण के तुरंत बाद ही डैम के दरवाजे टूटकर / गायब हो गए। डैम की अनुसार नहीं रखी गई है, जिससे पानी का ठहराव नहीं हो पा रहा है। नहीं मिल रहा है। साथ ही, प्राकृतिक नाले पर बने इस डैम में फर्जी निकाली गई है। ऊँचाई और किसानों को गहराई नियम इसका लाभमजदूरों को दर्शाकर राशि

5-मुक्तिधाम बाउंड्रीवॉल और रोड पर पाइप।

मुक्तिधाम बाउंड्रीवॉल। लागत 5 लाख से अधिक, गुणवत्ताहीन कार्य किया गया है। रोड़ पर पाइप (शंकर मंदिर के पास)। लागत लगभग 93,000, जिसके बिलों की विस्तृत जाँच आवश्यक है। अन्य गंभीर शिकायतें-

6-वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी माप दण्ड में नही।

ग्राम पंचायत में बना वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम फेल हुआ है। इसमें भी अनियमिता हुई है। इसकी भी जांच की जाए।

7.-1 लाख 20 हजार की स्ट्रीट लाइट में अनियमितता।

शिकायत। ग्राम के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं, इसके बावजूद भारी-भरकम बिल लगाए गए हैं और भुगतान किया गया है।

8-सरपंच के बेटे के बैंक खाते में डाली राशि नियम विरुद्ध-

पंचायत के जिम्मेदार सचिव ने सरपंच के बेटे के खाते में लगातार भुगतान किया है। इस पर भी उचित जांच कर कार्रवाई की जाए। साथ ही सरपंच के चहिते कई लोगो के फर्जी तरीके से उनके जांच का विषय है। बैंक खाते में राशि डाली गई है। यह भी एक

9.-ऑडिटरों पर कार्रवाई की माँग।

शिकायत विगत वर्षों में जिन सोशल एवं शासकीय ऑडिटरों ने इस ग्राम पंचायत की जाँच की और सब कुछ “सही” बताया, उन पर भी मिलीभगत की आशंका के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने ऑडिट के नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्रामवासियों को सूचित किए बिना और उनकी उपस्थिति के बिना अकेले में ऑडिट किया है।

अतः महोदय जी, आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपर्युक्त सभी गंभीर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत बिंदुओं के आधार पर शीघ्र ही एक उच्च-स्तरीय, निष्पक्ष जाँच दल गठित करने का कष्ट करें।

हमारी प्रमुख माँग। समस्त जाँच कार्य केवल शिकायतकर्ताओं (आवेदक एवं समस्त ग्रामवासी) की उपस्थिति और समक्ष में किया जाए। अन्यथा, हम जाँच को अस्वीकार करेंगे। दोषी सरपंच, सचिव एवं अन्य अधिकारियों पर त्वरित कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा शासकीय राशि की

वसूली सुनिश्चित की जाए। साथ ही 2 सीसी सड़क की राशि निकाली गई है वह सड़क जल्द ही बनाई जाए। यदि एक निश्चित समय-सीमा के भीतर हमारी शिकायतों पर उचित और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हम समस्त ग्रामवासियों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

संलग्न ।

पोर्टल से निकले स्क्रीनशॉट की छाया प्रति (बिंदु 1.2)

सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों की फोटो (बिंदु 2.3.4.5)

दिनांक :

आवेदक

नारायण प्रसाद चौहान ग्रामवासियों के नाम व हस्ताक्षर

प्रतिलिपि ।

1. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत हरदा।

2. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा।

3. संभाआयुक्त महोदय नर्मदापुरूम कमिश्नर।

4. सी.एम. हेल्पलाईन।