jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News: 12 व 13 को मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु मतदान केन्द्रों पर लगेंगे विशेष शिविर कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों को दिये निर्देश


हरदा :
 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आगामी 31 अगस्त 2023 तक मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आगामी 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को विशेष कैम्प आयोजित कर मतदाताओं के नाम बीएलओ के माध्यम से मतदान केन्द्रों पर जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण 29 सितम्बर तक किया जाएगा तथा 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने हरदा, खिरकिया और टिमरनी के एसडीएम को निर्देश दिये है कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित करें। उन्होने निर्देश दिये है कि सभी बीएलओ इन शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर छूट गये मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिये कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी बीएलओ को निर्देश दिये है कि अपने मतदान केन्द्र के आसपास के क्षेत्र में घर-घर जाकर नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करें साथ ही मृत व्यक्तियों के नाम सूची से काटने के लिये तथा नाम संशोधन के भी आवेदन प्राप्त करें।