jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: विद्यार्थियों ने जानी ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया


हरदा :
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने के लिये ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन संबंधी प्रशिक्षण केन्द्र प्रारम्भ किये गये है। ये केन्द्र जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर तथा विधानसभा टिमरनी में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में स्थापित किये गये है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिले के सभी महाविद्यालयों के एनएसएस प्रभारी और मतदाता परिसर दूत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिला मुख्यालय में पहुंचकर ईवीएम और वीवीपैट की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और सभी विद्यार्थियों ने अपना अपना मत डाल कर वीवीपैट में डाले गए मत का सत्यापन भी किया। इसके बाद संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते द्वारा भी विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।