jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला 22 अगस्त को होगा


हरदा :
 निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेरोजगार युवाओं के लिये रोजगार मेला 22 अगस्त को होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। इस मेले में मशीन ऑपरेटर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर तथा बीमा एजेन्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिये न्यूनतम योग्यता कक्षा 5 वी से 12 वी तथा आईटीआई प्रशिक्षित होना निर्धारित है। इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र व अंकसूची, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र जैसे मूल दस्तावेज व उनकी छायाप्रति का 1 सेट लेकर रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते है। इसके लिये कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिये दूरभाष क्रमांक 07577-223655 पर सम्पर्क किया जा सकता है।