jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

Harda News: राजस्व महा अभियान-2 के तहत लंबित राजस्व प्रकरणों का हो रहा है त्वरित निराकरण

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में राजस्व महा अभियान का द्वितीय चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में समय सीमा में लंबित प्रकरणों का निराकरण करना, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान योजना का सभी पात्र किसानों को लाभ दिलाना, समग्र का आधार ई-केवाईसी और खसरे की समग्र व आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वन करना शामिल है। राजस्व महा अभियान के प्रथम चरण की सफलता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महाअभियान-2 प्रारम्भ किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत हरदा जिले में नामांतरण के 179 प्रकरणों का निराकरण राजस्व अधिकारियों द्वारा किया गया है। इसके साथ ही इस महाअभियान के तहत बंटवारा संबंधी कुल 22 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । उन्होंने बताया कि नक्शा अद्यतन करने के मामले में कुल 1028 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 57 हजार से अधिक किसानों की ई केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की गई है। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय कुल 503 युवाओं का पंजीयन भी किया जा चुका है।

- Install Android App -

Harda News: जिले के तीन स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन के मानक में उत्तीर्ण हुए