jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

Harda News: भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा का विद्यार्थी जीवन में होना बहुत-बहुत जरूरी : बीके कपिल भाई

हरदा : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय हरदा के द्वारा उत्कृष्ट बालिका छात्रावास हरदा में नैतिक मूल्यों का विद्यार्थी जीवन में महत्व बताते हुए बीके कपिल भाई जी ने कहा कि भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा का विद्यार्थी जीवन में होना बहुत-बहुत जरूरी है। क्योंकि आध्यात्मिक शिक्षा से ही अर्थात स्वयं के अस्तित्व को जानने से ही सहनशीलता, नम्रता धैर्यता, सहयोग की भावना, अनुशासन,सत्यता, निर्भयता आदि नैतिक मूल्य कर्म व्यवहार में आते हैं जिससे श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण होता है। नैतिक मूल्य मानव के मूल्य को बढ़ाकर हर क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा देते हैं। बीके किरण बहन ने विद्यार्थियों को परीक्षा के भय की मुक्ति के उपाय बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को व्यर्थ और नकारात्मक बातों से दूर रहना चाहिए जिससे बुद्धि एकाग्र हो सके और पढ़ाई अच्छे से पढ़ सके। सकारात्मक एवं शक्तिशाली संकल्पो से भी मन को शांत एवं बुद्धि को स्थिर किया जा सकता है। जैसे मैं बुद्धिमान हूं, मैं शक्तिशाली हूं, मैं चरित्रवान हूं ऐसे सकारात्मक संकल्प सुबह और शाम आत्मविश्वास के साथ करने से सफलता प्राप्त होती है। ब्रह्मा कुमारीज में सिखाए जा रहे।

- Install Android App -

राजयोग मेडिटेशन के प्रतिदिन अभ्यास से भी एकाग्रता में वृद्धि होती है और हम अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल हो सकते हैं। छात्रावास की वार्डन सीमा निराला जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों को धारण करने से जो भी बुराइयां और कमी कमजोरी है उन पर हम विजय प्राप्त कर सकते हैं और समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं।