jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने हंडिया और जोगा में नर्मदा तट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार शाम को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के साथ नर्मदा तट पर स्थित ग्राम हंडिया और जोगा का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री मयंक जैन को निर्देश दिए कि हंडिया मे नर्मदा नदी के तट पर स्थित घाट पर होमगार्ड के सैनिक पर्याप्त संख्या में तैनात रखें। उन्होंने नर्मदा नदी के जल स्तर पर लगातार नजर रखने के लिए भी कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने हंडिया के तहसीलदार और होमगार्ड के कमांडेंट को निर्देश दिए कि अतिवर्षा की दशा में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए नर्मदा तट पर स्थित ग्रामों में नागरिकों की सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम रखे जाएं। उन्होंने पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट और नावों की व्यवस्था के लिए भी कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान निर्देश दिए कि नर्मदापुरम जिले में स्थित बांधों के गेट खोलने और वहां से पानी छोड़े जाने की जानकारी लेते रहें। उन्होंने ग्राम जोगा में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय कर्मचारी वर्षा ऋतु में मुख्यालय पर ही रहें।