jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Harda News: उल्टी दस्त होने पर त्वरित प्राथमिक उपचार लें

हरदा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने नागरिकों को सलाह दी है कि उल्टी-दस्त होने पर त्वरित प्राथमिक उपचार लें। त्वरित प्राथमिक उपचार न करने पर गंभीर निर्जलीकरण घातक हो सकता है। इस अवस्था में तुरन्त नजदीकी शासकीय अस्पतालों में उपचार लें। ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग से उल्टी-दस्त निर्जलीकरण के प्रकरणों का यथोचित  उपचार संभव है।

डॉ. सिंह ने बताया कि दूषित खाद्य पदार्थों से संभावित रोग के नियंत्रण के लिये खाना पकाने वाले पेयजल को उबालकर उपयोग किया जाए एवं खाद्य पदार्थों को ढक कर रखा जाए तथा बासी खाने के उपयोग से बचे। शौच के बाद हाथों को साबुन-पानी से धोया जाए एवं मल-मूत्र के सुरक्षित निपटान की व्यस्था की जाए।

- Install Android App -

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि घरेलू पेयजल के शुद्धिकरण के लिये 1/8 चाय के चम्मच अर्थात 0.75 एम.एल. ब्लीचिंग पाउडर से लगभग 4 लीटर पानी की शुद्धि की जा सकती है। ऐसे पानी को लगभग 30 मिनट उपचारित करने के बाद उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होने बताया कि जल की शुद्धि के लिये क्लोरीन टेबलेट का उपयोग भी किया जा सकता है। इसके लिये क्लोरीन की एक टेबलेट को 10 लीटर पानी में पीसकर मिलाया जा सकता है। पानी रखने के बर्तनों को स्वच्छ रखा जाए एवं मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के लिये पानी को नियमित रूप से बदला जाए तथा पात्र को ढक कर रखें।

Harda News: मलेरिया और डेंगू रोग से बचाव के लिये नागरिकों को सलाह