jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Harda News: मलेरिया और डेंगू रोग से बचाव के लिये नागरिकों को सलाह

हरदा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि बारिश के दिनो में डेंगू, मलेरिया एवं चिकुनगुनिया जैसी बीमारियॉ तेजी से फैलती है। डेंगू बीमारी के प्रारंभिक लक्षणों में तेज बुखार आना, तेज सिरदर्द होना, जोड़ों में दर्द होना, ऑखो के पीछे दर्द होना शामिल है। डेंगू की गंभीर अवस्था में शरीर पर लाल चकते हो जाते है एवं अति गंभीर अवस्था में शरीर से रक्त स्त्राव होने लगता है। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि मरीज को डेंगू के प्रारंभिक लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर चिकित्सक से सलाह लेकर जांच करानी चाहिए। जॉच एवं उपचार की सुविधा सभी स्वास्थ्य संस्थाओ एवं जॉच की सुविधा जिला चिकित्सालय हरदा में निःशुल्क उपलब्ध है।

- Install Android App -

मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिये क्या करें –

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि मलेरिया से बचने के लिये बदन को ढककर रखे, घर के मुख्य दरवाजे पर मच्छररोधी जाली लगाये, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए पानी को जमा नही होने दें, कूलर के पानी को हर सप्ताह साफ करें, मॉस्कीटो क्वाईल या रिपेलेंट का उपयोग करें, घर एवं घर के आस-पास साफ-सफाई रखें, मच्छरनाशी दवाईयों का छिडकाव करें। पूरी आस्तीन के कपडे पहनें, पानी के बर्तनों, मटकों, एवं टंकियो को अच्छी तरह ढंक कर रखें, शाम को मच्छर भगाने हेतु नीम की पत्ती का धुॅआ, घर के आस-पास के बडे गढडो में जला हुआ आईल डालें।