jhankar
ब्रेकिंग
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता

Harda News: परंपरागत खेती संबंधित 2 दिवसीय कार्यशाला आयोजन

हरदा : दिनांक 29 और 30 जुलाई 2024 में वित्तीय संस्था – HDFC Bank और आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) संकुल- खिरकिया के सहयोग से परंपरागत (प्राकृतिक) खेती का दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 25 ग्रामो से 130 किसानों की भागीदारी हुई ।

कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र हरदा से डाॅ.ओ.पी भारती और डाॅ.आर.सी जाटव ने परंपरागत खेती की विस्तृत जानकारी दि गई, पौधों को पोषक तत्व प्रदान करने के लिए जीवामृत, घन जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की विधि और उपयोग के बारे में बताया साथ ही परंपरागत खेती में कीटनाशकों के रूप में नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, अग्निअस्त्र, सोठास्त्र, दषा पड़नी, नीम पेस्ट, गोमूत्र का इस्तेमाल कैसे किया जाता है इन मुद्दो कार्यशाला में चर्चा की गई।

- Install Android App -

कृषि विभाग से श्री.शिवनारायण गुजर और आत्मा परीयोजना से श्री.अतुल कुमार यादव जी ने परंपरागत खेती का ऑनलइन पंजीयन की जानकारी दी एवं कृषि विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया । कार्यशाला के समापन पर आगा खान संस्था द्वारा सम्मिलित कृषको को जैविक खेती में उपयोग आने वाली सामग्री नीम तेल, ट्रायकोडर्मा, स्टीकी ट्रैप,डी-कंपोज़र का निःशुल्क वितरण किया गया। फूलो की खेती के प्रोत्साहन के लिए सभी किसानो को गेंदा के फूल का पैकेट भी निःशुल्क उपलब्ध करवाये गए

कार्यक्रम का संचालन भारती मालविया, जया माझी , शामकांत सोनवणे, अवि केवट , मनमोहन पाली , देवेंद्र चौहान ने किया, साथ में समस्त पेरावर्कर टीम का विशेष योगदान रहा।

उक़्त जानकारी संकुल प्रबंधक फिरोज खान द्वारा दी गयी।