jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

रहटगांव : कलेक्टर श्री सिंह ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया, प्राचार्य को नोटिस जारी, छात्रावास में मिली अव्यवस्था दिए निर्देश

राजा बाबू गौर, रहटगांव : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को रहटगांव स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने एसडीएम श्री महेश बड़ोले और प्राचार्य के साथ स्कूल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों की समस्याएं भी सुनी।

उन्होने विद्यालय परिसर के बाहर स्थित खुले मैदान की साफ-सफाई कराकर उसे खेल मैदान के रूप में विकसित करने के लिये कहा। विद्यालय की अव्यवस्थाओं के लिये कलेक्टर श्री सिंह ने प्राचार्य के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये। विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान ज्ञात हुआ कि विद्यालय में मेनू अनुसार खाना व नाश्ता नहीं दिया जाता है।

- Install Android App -

छात्रावास में पलंग व बिस्तर तथा कक्षाओं में फर्नीचर की कमी है, प्रयोगशाला में आवश्यक उपकरण नहीं है तथा होस्टल में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं है। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि कुछ दिनों में उनकी समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा। उन्होने एसडीएम श्री बड़ोले को निर्देश दिये कि कल गुरूवार को फिर से स्कूल का विस्तृत निरीक्षण कर समस्याएं पता लगाएं और उनके निराकरण की व्यवस्थाएं करें। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि हायर सेकेण्ड्री स्तर के विद्यार्थियों को नीट और जेईई परीक्षा की तैयारी के लिये ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होने कहा कि बच्चे सिर्फ मेहनत करें, उनके स्कूल व होस्टल में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि विद्यालय में आवश्यक सामग्री के लिये टेण्डर में जिस एजेन्सी को अधिकृत किया गया है, उसके द्वारा सामग्री समय पर नहीं भेजी जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी आ रही है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम श्री बड़ोले को टेण्डर प्रक्रिया दोबारा करते हुए विद्यालय को सामग्री प्रदाय की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।

Harda/Sirali News: विद्या विहार कॉलोनी के वाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से तरस रहे, आठ दिन से नहीं पहुंची कचरा गाड़ी, जगह जगह कॉलोनी में भरा हुआ है पानी, जनसुनवाई में डीएम को की शिकायत!