jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने तहसील कार्यालय रहटगांव का निरीक्षण किया

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को तहसील कार्यालय रहटगांव का निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के भवन की रिपेयरिंग व रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसके लिये शासन से राशि प्राप्त हुई है। प्राप्त राशि से तहसील कार्यालय भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जायें। इस दौरान एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सुश्री श्वेता भमोरे ने बताया कि विद्युत आपूर्ति की समस्या अक्सर बनी रहती है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने इन्वर्टर व बेटरी क्रय कर पॉवर बेकअप की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होने तहसील परिसर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य कर्मचारियों के लिये शासकीय आवास निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को भिजवाने के निर्देश भी दिये। उन्होने तहसील कार्यालय परिसर में पौधरोपण कराने के लिये भी कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व महा अभियान में तहसील रहटगांव के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की।

राजस्व महा अभियान में पटवारी सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण के आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करें –

- Install Android App -

तहसील कार्यालय में कलेक्टर श्री सिंह ने पटवारियों की बैठक में भी संबोधित किया और निर्देश दिये कि राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत सभी पटवारी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और नामांतरण, सीमांकन व बंटवारे के आवेदनों का त्वरित निराकरण करें। उन्होने पटवारियों को राजस्व अभिलेखों के अद्यतनीकरण कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिये।

Kheti Kisani Harda: मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक बढ़ी, किसान भाई 1 अगस्त को ही कर सकेंगे स्लाट बुकिंग