jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में जुलाई माह में सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों का माल्यार्पण कर व शॉल श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्री दिलीप सिंह सिसोदिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत पटेल व कलेक्ट्रेट के अधीक्षक श्री अतुल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवा निवृत्त हुए सभी कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान शीघ्रता से किया जाए। इसके लिये उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

वन विभाग, शिक्षा, जल संसाधन, पुलिस व जनपद के ये कर्मचारी हुए सेवा निवृत्त –

- Install Android App -

कार्यक्रम में वन विभाग के श्री अशोक चौबे, जनपद टिमरनी के भैयालाल गोल्या, शिक्षक श्री कालूराम राजपूत, श्रीमती शारदा देवी गोल्या, उमेश चौहान, गोकुल धनकर, महेश पुनासे, विजय मिश्रा, नर्मदाप्रसाद गौर, राजेन्द्र पटसारिया व मदनलाल पटेल, जल संसाधन के अमिन श्री ओमप्रकाश गौर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के श्री रमेश गुर्जर का माल्यार्पण कर कलेक्टर श्री सिंह ने सम्मानित किया।

Kheti Kisani Harda: मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक बढ़ी, किसान भाई 1 अगस्त को ही कर सकेंगे स्लाट बुकिंग