jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने रेडक्रास समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को रेडक्रास प्रबन्धन समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों से कलेक्ट्रेट में भेंट की। उन्होने रेडक्रास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रकाश टांक और अन्य सदस्यों को इस अवसर पर शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होने इस अवसर पर कहा कि रेडक्रास समिति की मासिक बैठक नियमित रूप से ली जाएगी और हर माह कुछ न कुछ गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सदस्यों से कहा कि वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों की समस्याएं देखें और उनके निराकरण के लिये आवश्यक योगदान करें। रेडक्रास समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के साथ त्यौहार मनायेंगे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक डेहरिया भी मौजूद थे।

- Install Android App -

Harda/Sirali News: विद्या विहार कॉलोनी के वाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से तरस रहे, आठ दिन से नहीं पहुंची कचरा गाड़ी, जगह जगह कॉलोनी में भरा हुआ है पानी, जनसुनवाई में डीएम को की शिकायत!