jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

Harda News: भाजपा सरकार ने किसानों से किया छलावा : मोहन बिश्नोई

हरदा : प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों से एक बार फिर छलावा किया है ।किसान कांग्रेस एवं किसानों के बार बार विरोध के बाद सरकार ने समर्थन मूल्य पर मुंग खरीदी की समय सीमा 5 दिन के लिए बढ़ाने का आदेश तो दे दिया लेकिन ये केवल सरकार का किसानों के प्रति दोगलापन साबित हुआ सरकार ने पांच दिन की खरीदी करने के लिए स्लाट बुक करने के ललिए केवल एक दिन 1तारीख का समय तय किया है ।

- Install Android App -

सैकड़ो किसान सुबह से कृषि विभाग मे भूखे प्यासे भटक रहे है लेकिन स्लाट बुकिंग के लिए पोर्टल चालू नहीं हुआ किसानों मे भारी आक्रोश है । किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने कहा कि कृषि विभाग मे ऐसे भी सैकड़ो किसान आए थे जिनका मुंग तूल गया है लेकिन बिल नहीं बन रहे है और अब वेयर हाउस मालिक उन्हें उनकी मुंग की उपज वापस ले जाने के लिए कह रहे है । वही सरकार ने जो 5 दिन खरीदी का आदेश दिया है ये केवल उन किसानों के लिए है जिनका एक बार भी स्लाट बुक नहीं हुआ था ऐसे मे हजारों किसान ऐसे है जिनका जमीन का रकबा ज्यादा है और पहले उनका केवल 24 क्विंटल का बिल बना है अधिकारियो का कहना है की जिनका एक बार बिल बन गया है उनका डबल स्लाट बुक नहीं होगा ये सीधा सीधा किसानों के साथ धोका है किसान कांग्रेस सरकार से मांग करती है ।

किसानों की मुंग खरीदी जाए एवं जिन किसानों की मुंग तूल चुकी है उनके बिल तत्काल बनाए जाए ऐसे नहीं होने पर किसान कांग्रेस गांव गांव किसानों को साथ ले कर सरकार का चाल चरित्र चेहरा उजागर करेंगे सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे गांव गांव धरने देंगे ।