jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

Harda News: जीवनम् स्वास्थ्य शिविर 3 फरवरी शनिवार को हरदा, जोगा, लोधियाखेड़ी व महागांव में आयोजित होगा

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में जिले मे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से ब्लाक स्तर पर जीवनम् स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी.सिंह ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहॅुचाने के उद्देश्य से जीवनम् स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि 3 फरवरी शनिवार को जीवनम् स्वास्थ्य शिविर हरदा शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्वाल नगर, ग्राम जोगा, लोधियाखेड़ी व महागांव में आयोजित होगा। शिविर में हितग्राहियों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच, परामर्श, उपचार सेवा के साथ गर्भवती माताओं एवं बच्चों का टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भावस्था दौरान सेवाएं, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी निर्माण, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की जॉच की जावेगी।

________________________________

- Install Android App -

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढने के लिए क्लिक करे ) –