jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

Harda news : 19 वर्षीय युवक ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान मौत

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम मकडाई में रहने वाले 19 साल के युवक की जहरीला पदार्थ का सेवन करने के कारण मौत हो गई। शनिवार को मृतक के शव का पीए कर परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मकडाई का रहने वाला साहिल खान (19) अपने बड़े भाई के साथ मिस्त्री का काम करता था। उसके द्वारा शुक्रवार शाम को सल्फॉस का सेवन कर लिया था। परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली लेकर आए थे।

- Install Android App -

डॉक्टर ने गंभीर हालत को ध्यान में रखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा था। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शाहिल ने शुक्रवार को गांव में हुए शादी समारोह में शामिल होकर पूरे दिन कामकाज किया था। लेकिन वहां से आने के बाद उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। सूत्रों की मानें तो मृतक ने प्रेम प्रसंग के कारण यह कदम उठाया है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह से कोई बयान पुलिस को नहीं दिए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।