jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Harda News: रासेयो इकाई ने स्वामी विवेकानंद जी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा : होली फेथ कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसकी शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य नीरजा डाले, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी कंचना चौहान, गणेश मादुलकर, सहा.प्रा रमेश गुर्जर ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर प्रातः महाविद्यालय के छात्र अखिलेश देवड़ा द्वारा सूर्य नमस्कार कराया गया। तत्पश्चात युवा दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राध्यापक सुनील लोंगरे एवं दीपक ठाठे ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक प्रसंग सुनाए। 72वे युवा दिवस समारोह का सीधा प्रसारण सभी विद्यार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन सहा प्रा गणेश मादुलकर द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।