jhankar
ब्रेकिंग
शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा

Harda News: सिराली सेंट मदर टेरेसा स्कूल के शिक्षक की मनमानी, शिक्षक द्वारा बच्चों को प्रताडित करने का मामला

हरदा : जिले के सिराली में स्थित एक निजी स्कूल की शिकायत एक पालक ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप से करते हुए स्कूल संचालक की मनमानी और जबरन फीस वसूलने टीसी नही देने को लेकर की गई।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता वसीम खान आ० उशमान खान निवासी कुलहरदा हरदा ने शिकायत में बताया की उनका एक पुत्र फेजान खान जो कक्षा तीसरी एवं पुत्री महिरा खान जो दूसरी कक्षा में है जो सेंट मदर टेरेसा प्ले वेय स्कुल सिराली में पडते थे। जिन्हे स्कुल के शिक्षको के द्वारा आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। इसलिए मेने स्कूल जाना बंद करवा दिया। लेकिन मुझे टीसी नही दी जा रही। और स्कूल वाले वर्ष 2023 की भी पूरे वर्ष की फीस मांग रहे है। शिकायत कर्ता का आरोप है। की शिकायत करने के बाद जांच दल ने आज तक उनसे बयान नही लिए। और स्कूल संचालक के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। उन्होंने कायवाही की मांग की है। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य श्री कुशवाह को उनके मोबाइल पर काल किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। वही स्कूल शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी महोदया ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

क्या है शिकायत पत्र…

प्रति
जिला शिक्षा अधिकारी महोदय

जिला हरदा

विषयः- शाला के शिक्षक द्वारा मेरे बच्चों को प्रताडित करने बाबत।

महोदय जी,

विमन्र निवेदन है कि में वसीम खान आ० उशमान खान निवासी कुल हरदा हरदा तह० हरदा जिला हरदा का स्थाई निवासी हुँ। यह कि महोदय जी मेरा एक पुत्र फेजान खान जो कक्षा तीसरी एवं पुत्री महिरा खान जो दूसरी कक्षा में है जो सेंट मदर टेरेसा प्ले वेय स्कुल सिराली में पडते थे। जिन्हे स्कुल के शिक्षको के द्वारा हर छोटी बडी बात को लेकर प्रतिदिन प्रताडित किया जा रहा है कभी मुस्लिम होने कि बात को लेकर बच्चों के खाने का टिफीन चैक किया जाता है तो कभी क्लास से बाहर खड़ा कर दिया जाता है। एवं हिन्दु मुस्लिम की बात की जाती थी। इसलिए मेनें लगभग बच्चों को 4 से 6 माह पूर्व सेंट मदर टेरेसा प्ले वेय स्कुल सिराली में जाने से बंद करते हुए अन्य स्कुल में भेजने की व्यवस्था कर दी है और मेरे बच्चे स्कुल जा रहे है।

साथ ही में जब इस विषय में शिक्षको से मिलने गया तो उनके द्वारा मेरे साथ भी अच्छे से बात नहीं कि गई एवं मेरे सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया ऐसी स्थति में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिन्तीत हुँ।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरे बच्चे सेंट मदर टेरेसा प्ले वेय स्कुल सिराली शाला में जाने से डर रहे है एवं में भी बच्चों की स्थति देखकर उक्त शाला में अब पढ़ाना नहीं चाहता हूँ। इसलिए श्रीमान से मेरा निवेदन है कि समय रहते हुए मेरे बच्चों की टीसी मुझे दिलवा दी जायें ताकि में समय रहते हुए किसी अन्य शाला में उनका दाखला कराकर उनका भविष्य खराब होने से बचा सकें। अगर समय रहते हुए मुझे टीसी नहीं दी जाती है और मेरे बच्चे परीक्षा देने से बेदखल होते है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शाला प्रबंधन समिति, शिक्षक और जिम्मेदार अधिकारीयों की रहेगी।

(कृपाया आर टी ई के नियमों का पालन करने कि कृपा करें।)

आवेदक/पालक / शिकायतकर्ता