jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

Harda news : 45 वर्षीय व्यक्ति ने घर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी !

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला मुख्यालय की सिटी कोतवाली के सुभाष वार्ड में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगा ली। युवक का शव का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सुभाष वार्ड में हरदौल बाबा मंदिर के पीछे रहने वाला राजकुमार पिता संतोष रैकवार (45 वर्ष) साल जो कि कमल किशोर जर्दा भंडार में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात उसने अपने घर के बीच वाले कमरे में पत्नी के डुपट्टे एवं खुद के गमछे को पंखे में बांधकर फांसी लगा ली। इस दौरान पत्नी और उसके दोनों बच्चे घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। लगभग 12 से एक बजे के बीच उसने यह कदम उठाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।